बिहार में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, आम लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar Accident News: सीवान जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में यह हादसा हुआ. मृतक आम लेकर मुजफ्फरपुर से लौट रहे थे.

Bihar Accident News: बिहार के सीवान जिले में सोमवार की आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास हुआ, जहां एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

तीनों युवक सीवान जिले के रहने वाले थे

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक सीवान जिले के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी भोला साह, अली हुसैन और संजलपुर निवासी अरविंद कुमार गोंड के रूप में हुई है. ये सभी लोग पिकअप वैन से मुजफ्फरपुर से आम लादकर अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में अफराद मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज कि आवाज दूर तक गई

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग नींद से जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद महाराजगंज थाना की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड को हादसे का कारण माना जा रहा है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है. वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तारी की बात कही है.

Also Read: रिलायंस छोड़ प्रशासन में चमके कुंदन कुमार! दो बार जीत चुके हैं पीएम अवॉर्ड, अब इस जिले के बने डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >