भगवानपुर के युवक की बेंगलुरु में हत्या

थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी गांव निवासी शंकर महतो के तीस वर्षीय पुत्र तारकेश्वर कुमार का बेंगलुरु में चाकू से गला काट कर हत्या कर ओवर ब्रिज के नीचे फेंक दिया. .घटना की सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

संवाददाता,भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी गांव निवासी शंकर महतो के तीस वर्षीय पुत्र तारकेश्वर कुमार का बेंगलुरु में चाकू से गला काट कर हत्या कर ओवर ब्रिज के नीचे फेंक दिया. .घटना की सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना के संबंध में मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया की सोमवार को परिवार के अन्य सदस्य घर आने के लिए केयरपुरम रेलवे स्टेशन आए तो हम लोगों को छोड़ने के लिए तारकेश्वर साथ में आए थे.जब हम लोगों का ट्रेन चल दिया तो वे रात्रि में अपने क्वार्टर पर चले गए.उसके बाद मोबाइल से बात हुई तथा मंगलवार की रात्रि से मोबाइल बंद आ रहा था. .इसके बाद अनहोनी की आशंका से हमलोग परेशान थे.तभी बुधवार को दिन स्थानीय लोगों से बात करने पर बताया कि केयर पुरम में ओवर ब्रिज के नीचे से पुलिस एक शव बरामद कर अपने साथ ले गई है.इसके बाद घटना की सूचना मिली,जिसमे केयर पुरम पुलिस ने बताया की चाकू से गला काट कर हत्या की गई है.बताया जाता है कि तारकेश्वर का खाने के दौरान दोस्तों के साथ विवाद हुई थी.इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है..युवक बेंगलुरु में रहकर पेंटर का काम करता था.युवक तीन भाई मे सबसे बड़ा था.घटना के सूचना के बाद से माता हेवंती देवी,पत्नी सुगांती देवी,पिता शंकर महतो, के साथ साथ भाई मुकेश और गोलू से चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >