सीवान: बड़हरिया में रविवार को चार घंटे बिजली रहेगी बंद, 11 से 3 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

सीवान के बड़हरिया क्षेत्र में 9 अगस्त, रविवार को बिजली उपभोक्ताओं को चार घंटे के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते यह आपूर्ति बाधित रहेगी. उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की गई है.

Electricity supply disrupted in Barharia: सीवान ग्रिड से बड़हरिया जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार, नौ अगस्त को बड़हरिया क्षेत्र में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जायेगा.

विभाग की ओर से बताया गया कि निर्धारित समय में 33 केवी लाइन का आवश्यक मेंटेनेंस किया जायेगा. इसके कारण बड़हरिया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद सभी संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.

पचरुखी विद्युत प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली की आवश्यकता को देखते हुए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >