बड़हरिया-बहादुरपुर मुख्य सड़क जर्जर, बीडीसी सदस्य ने डीएम को साैंपा पत्र

Siwan News : यह मार्ग बहादुरपुर, रामपुर, भोपतपुर, सिकंदरपुर समेत कई पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है. बरसात के दौरान सड़क चलने योग्य नहीं रह जाती है.

Siwan News : (आनंद मिश्र की रिपोर्ट) प्रखंड की बहादुरपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी ने जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से मिलकर बड़हरिया-बहादुरपुर मुख्य सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने सड़क की बदहाली से संबंधित आवेदन एवं तस्वीरें भी जिलाधिकारी को सौंपी हैं.

बीडीसी सदस्य ने बताया कि बहादुरपुर से बड़हरिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और इसके खराब होने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है.

बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति हो जाती है दयनीय

उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. यह मार्ग बहादुरपुर, रामपुर, भोपतपुर, सिकंदरपुर समेत कई पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है. विशेषकर बहादुरपुर और सिसवां के बीच बरसात के दौरान सड़क चलने योग्य नहीं रह जाती है.

समीउल्लाह अंसारी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बड़हरिया-बहादुरपुर मेन रोड की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए फिलहाल इसे आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Also Read: सीवान में किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >