नप के पांच कर्मियों के बैंक खातों की होगी जांच

नगर निकाय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अनियमितता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवाद पत्रों में आरोप लगाया गया है कि नगर निकाय के कुछ कर्मियों द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी की गई है.

प्रतिनिधि,सीवान. नगर निकाय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अनियमितता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवाद पत्रों में आरोप लगाया गया है कि नगर निकाय के कुछ कर्मियों द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जांच का आदेश दिया है.जिलाधिकारी ने संबंधित पांच कर्मियों के बैंक खातों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है जिनमें विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राशि का अंतरण किया गया था. साथ ही पिछले तीन वर्षों का पूरा बैंक स्टेटमेंट तथा संबंधित कर्मियों का पैन नंबर भी उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है. आदेश में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 48 घंटे के अंदर सभी आवश्यक दस्तावेज जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.यदि अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. इओ व सिटी मैनेजर को जान का खतरा, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा सीवान.नगर परिषद, सीवान के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार तथा सिटी मैनेजर ओमप्रकाश की सुरक्षा जिला प्रशासन द्वारा बढ़ा दी गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित खतरे को देखते हुए दोनों अधिकारियों के साथ एक-एक होमगार्ड को एक माह के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.यह निर्णय हाल ही में हुई एक आपराधिक घटना के मद्देनजर लिया गया है.उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व नगर परिषद से जुड़ी सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर पर घर लौटने के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया था.घटना में सुपरवाइजर को हल्की चोटें आई थीं तथा हवाई फायरिंग की भी सूचना सामने आई थी.इस घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >