महाराजगंज,अनुमंडल मुख्यालय के बाला बाबा मठ परिसर में मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास महाराज की अध्यक्षता में भक्तों के साथ बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में मठाधीश ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है.उन्होने ने बताया कि 28 जुलाई से होने वाले अखंड हरिकीर्तन की तैयारी जोर शोर से चल रही है. परिसर की रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है. मठाधीश ने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा. 31 जुलाई को पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा.इस मौके पर कई लोग मौजूद थे.
बाला बाबा मठ में 72 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की तैयारी शुरू
महाराजगंज के बाला बाबा मठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 28 जुलाई से 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। जानिए कार्यक्रम और भंडारे की पूरी जानकारी।

बाला बाबा मठ में 72 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की तैयारी शुरू