बहू तीन लाख नकद व जेवर लेकर हुई फरार

एमएच नगर थाने के करमासी में एक बहू द्वारा सास -ससूर को रात्रि में नींद की गोली खिलाकर तीन लाख रुपये सहित जेवर लेकर रफूचक्कर हो गयी है.

हसनपुरा. एमएच नगर थाने के करमासी में एक बहू द्वारा सास -ससूर को रात्रि में नींद की गोली खिलाकर तीन लाख रुपये सहित जेवर लेकर रफूचक्कर हो गयी है. मामले में पीड़ित नसरुद्दीन ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया कि 20 अगस्त को मेरी बहू की मिली भगत से उसके नैहर के लोग खातूजा खातून, कनीजा खातून, लड्डन खां, अरमान खां सभी निवासी ग्राम पिपरिया थाना बड़हरिया मेरे घर पर आए थे. मेरी बहू के कहने पर नींद की गोली लेकर आये थे. रात्रि के भोजन में मिलाकर मेरी पत्नी और मुझे दे दिया. जिसके सेवन के बाद हम दोनों को गहरी नींद आ गई. जिसके बाद मेरी बहू इन सभी के साथ मिलकर मेरे घर में मेरी बेटी के विवाह के लिए रखा नगदी तीन लाख नकद और जेवर जिसमें तीन सोने का चेन, चांदी का पायल, तीन नथिया, दो झुमका, बाली लेकर अपने नैहर चली गयी. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >