धूमधाम से मनी बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती

टाउन हॉल में कानू समाज के कुल देवता बाबा गणिनाथ महाराज का जयंती समारोह धूम-धाम के साथ रविवार को मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वप्रथम बाबा गणिनाथ महाराज की पूजा-अर्चना विद्या विनोद प्रसाद ने संपन्न कराई. पूजा में राजेश सूर्यवंशी, अंकित कुमार, सुरेश प्रसाद, मनोज गुप्ता व ओमनाथ प्रसाद यजमान के रूप में शामिल हुए.

सीवान. टाउन हॉल में कानू समाज के कुल देवता बाबा गणिनाथ महाराज का जयंती समारोह धूम-धाम के साथ रविवार को मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वप्रथम बाबा गणिनाथ महाराज की पूजा-अर्चना विद्या विनोद प्रसाद ने संपन्न कराई. पूजा में राजेश सूर्यवंशी, अंकित कुमार, सुरेश प्रसाद, मनोज गुप्ता व ओमनाथ प्रसाद यजमान के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में लखनऊ के शिवालय म्यूजिकल ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. तन्नू गुप्ता ने एकल कत्थक शिव तांडव की प्रस्तुति दी. समीक्षा व राजनंदनी ने राधा कैसे न जले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. समृद्धि व स्मृति ने घर मोहे परदेसिया पर नृत्य किया. जान्हवी व एंजल ने ओम नमः शिवाय भजन पर शानदार प्रस्तुति दी. जयंती समारोह में पहुंचे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बेतिया के सांसद संजय जायसवाल व एमएलसी बिनोद जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया. पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि इस बार हर साल से ज्यादा समाज के लोगों की भीड़ जुटी थी. मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गोलू ने बताया कि 10 दिनों से पूजन समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी. इससे पूर्व बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती समारोह का उदघाटन एमएलसी विनोद जयसवाल, नप सभापति सेम्पी गुप्ता, उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, महाराजगंज नगर पंचायत की सभापति शारदा देवी, बसंतपुर चेयरमैन अमित कुमार गुप्ता, अनुराधा गुप्ता व डॉ. उमेश कुमार आदि ने दीप जला कर किया.मंच संचालन कैलाश कश्यप व धन्यवाद ज्ञापन विद्या विनोद प्रसाद ने किया.जयंती समारोह मे सीवान सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राजद नेत्री लीलावती गिरि, अनवार बाबू, अरुण गुप्ता, राजद नेता अरुण गुप्ता, डॉ. राजा प्रसाद, श्याम प्रसाद नांगालिया, अशोक गुप्ता, पवन जायसवाल, भगवान जी प्रसाद, मुकेश कुमार, नंद प्रसाद चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, संजय पांडेय, मुकेश कुमार बंटी, अंकित गुप्ता व आदित्य गुप्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >