सीवान: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 15 अगस्त को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैंसी फुटबॉल मैच

सीवान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने समीक्षा बैठक की. विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया.

सीवान: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए.

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा ने पिछले वर्ष लिए गए निर्णयों और विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगली बैठक में अपने-अपने विभाग की तैयारियों का विस्तृत प्रतिवेदन लेकर उपस्थित हों.

उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रभात फेरी, राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित और समय पर भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वहीं नगर परिषद को गांधी मैदान एवं राजेंद्र स्टेडियम की साफ-सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था करने तथा नजारत उप समाहर्ता को मंच सज्जा, प्रशस्ति पत्र, निमंत्रण पत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए.

शाम में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को सौंपी गई है. वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के आवागमन की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी करेंगे.

राजेंद्र स्टेडियम में होगा फैंसी फुटबॉल मैच

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में दोपहर के समय फैंसी फुटबॉल मैच आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

गरिमापूर्ण आयोजन पर दिया जोर

उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से संपन्न कराया जा सके.

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नजारत शाखा, स्थापना शाखा, सामान्य शाखा के प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish giri

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >