ट्रांसफॉर्मर जलने से पूरा अंगरा गांव अंधेरे में, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

Siwan News : ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना विभागीय कर्मियों एवं अधिकारियों को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन कई बार अनुरोध के बावजूद अब तक न तो नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है.

Siwan News : दौंदा प्रखंड के अंगरा गांव में शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है.

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना विभागीय कर्मियों एवं अधिकारियों को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन कई बार अनुरोध के बावजूद अब तक न तो नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है और न ही खराब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत हो सकी है.

बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित

गांव में बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं घरों में अंधेरा पसरा हुआ है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है, जो गर्मी के कारण न तो ठीक से सो पा रहे हैं और न ही दिनचर्या सामान्य रह पा रही है.

बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन भी किया. आक्रोश जताने वालों में मोहन यादव, विश्राम गोंड, विनोद साह सहित कई लोग शामिल रहे.

इधर, बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.

Also Read : लालू यादव के पैतृक गांव में सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, राजनीतिक द्वेष के आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >