सीवान: तिरंगा यात्रा निकाल मनाया गया अमर शहीद अकलू तुरहा का 84वां शहादत दिवस

सीवान में तुरहा विकास मंच ने अमर शहीद अकलू तुरहा का 84वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया. समारोह से पहले विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जनप्रतिनिधियों ने शहीद के बलिदान को याद किया.

Siwan News: शुक्रवार को तुरहा विकास मंच सीवान की ओर से महादेवा शिव मंदिर परिसर में अमर शहीद अकलू तुरहा के 84वें शहादत दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह से पूर्व शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय' और 'अमर शहीद अकलू तुरहा अमर रहें' के गगनभेदी नारे गूंजते रहे.

24 वर्ष की उम्र में देश के लिए दे दी थी कुर्बानी

समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद के पूर्व उपसभापति बबलू साह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के योगदान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना समाज का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने बताया कि क्रांतिकारी अकलू तुरहा ने मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. 14 अगस्त 1942 को मधुबनी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ निकाले गए जुलूस के दौरान अनुमंडल कार्यालय और थाने पर तिरंगा फहराने के क्रम में वे अंग्रेजों की गोलियों का डटकर सामना करते हुए शहीद हो गए थे.

जनप्रतिनिधियों ने शहीद के बलिदान को किया याद

  • विधायक कर्णजीत सिंह: उन्होंने कहा कि अमर शहीद अकलू तुरहा जैसे वीरों की शहादत देश की अमूल्य धरोहर है, जिसकी देशभक्ति और साहस से आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.
  • पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह: उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में समाज के हर वर्ग के वीरों ने सर्वस्व न्योछावर किया. अकलू तुरहा का बलिदान राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण का संदेश देता है.
  • पूर्व जिला पार्षद लालबाबू प्रसाद: उन्होंने शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया.

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, लीलावती गिरी, हरेराम तुरहा, संदीप तुरहा, शर्मा जी साह, संतोष यादव और विनोद साह समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

Also Read: सीवान पुलिस ने 21 साल पुराने शराब मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >