आपस में भिड़े छात्र, चाकू मार किया लहूलुहान

एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित मवि सह उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर बुधवार को दशम वर्ग के छात्र ने दूसरे सहपाठी को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया. घायल हसनपुरा निवासी गुलामुद्दीन का 15 वर्षीय पुत्र कादिर अली है. दो छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशाद अली मौके पर पहुंच कर घायल छात्र को इलाज के निजी क्लिनिक ले गये.

संवाददाता,हसनपुरा . एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित मवि सह उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर बुधवार को दशम वर्ग के छात्र ने दूसरे सहपाठी को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया. घायल हसनपुरा निवासी गुलामुद्दीन का 15 वर्षीय पुत्र कादिर अली है. दो छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशाद अली मौके पर पहुंच कर घायल छात्र को इलाज के निजी क्लिनिक ले गये. छात्र को पेट की वांयी तरफ चाकू लगी है. घाव गहरा नहीं है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कादिर अपने क्लास में बैठा था.तभी सहपाठी छात्र रुस्तम जिसकी क्लास दूसरे में पाली थी. उसने किसी काम के बहाने विद्यालय से बाहर बुलाया. फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासूनी हुई. जिसके बाद रुस्तम ने जेब से चाकू निकाल कर कादिर पर प्रहार कर दिया.जिससे वह घायल होकर खुन से लथपथ हो गया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी गई. जहां आरोपी युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई है. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >