ससुराल आये युवक की करेंट लगने से मौत,पत्नी जख्मी

घुनाथपुर थाना क्षेत्र राजपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए दामाद की मंगलवार को कोंट लगने मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक दरौली थाना क्षेत्र के सागर राय के टोला निवासी 45 वर्षीय सत्येंद्र सिंह थे, वहीं उनकी पत्नी सुनीता देवी जख्मी हो गयी.

प्रतिनिधि, सीवान. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र राजपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए दामाद की मंगलवार को कोंट लगने मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक दरौली थाना क्षेत्र के सागर राय के टोला निवासी 45 वर्षीय सत्येंद्र सिंह थे, वहीं उनकी पत्नी सुनीता देवी जख्मी हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के चाचा बीरबल सिंह ने बताया कि सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ राजपुर अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. मंगलवार को सूचना मिली कि घर में सुनीता देवी को करेंट लग गया है. सत्येंद्र सिंह उन्हें बचाने दौड़े और छुड़ाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान वह खुद भी करेंट की चपेट में आ गये. करंट लगते ही सत्येंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गयी. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदला इस घटना के बाद शादी का खुशनुमा माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया. परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गयी और गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इधर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सत्येंद्र का शव मंगलवार की दोपहर उसके पैतृक गांव सागर राय का टोला पहुंचा की सभी के आंखों से आंसू छलक उठे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >