बैट्री चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा

सोमवार को मैरवा रेलवे स्टेशन से बैट्री चोरी करने के आरोप में लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की. कुछ लोगों ने घंटो बंधक बनाते हुए चुरायी गयी बैट्री को लेकर युवक से पूछताछ की.उधर इस पूरे मामले से पुलिस अनभिज्ञ बनी रही.

प्रतिनिधि,मैरवा. सोमवार को मैरवा रेलवे स्टेशन से बैट्री चोरी करने के आरोप में लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की. कुछ लोगों ने घंटो बंधक बनाते हुए चुरायी गयी बैट्री को लेकर युवक से पूछताछ की.उधर इस पूरे मामले से पुलिस अनभिज्ञ बनी रही. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के प्राण गढ़ी स्थित एक मकान के पास खड़े तीन ट्रकों की बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने मैरवा स्टेशन के पास से धर दबोचा.चोरी गयी बैट्री के परिवार के सदस्यों ने युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बहियारी बधेल निवासी उपेंद्र कुमार के रूप में की. स्टेशन पर चोर के पकड़े जाते ही भारी भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की. कहा जाता है कि चोरी की बैट्री बरामदगी को लेकर ये लोग युवक को बंधक बनाये रखा तथा तहकीकात को लेकर कई स्थानों पर ले भी गये. नयी बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी शशि बरनवाल के तीन ट्रकों से बीते दिनों चोरों ने बैटरी उड़ा ली थी. यह पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. फुटेज के आधार पर पीड़ित और स्थानीय लोग चोर की तलाश में जुटे थे.जो स्टेशन से पकड़ा गया. हालांकि आरोपी को पुलिस के हवाले नही किया गया है. इसको लेकर पूरी घटना से थानाध्यक्ष ने अनभिज्ञता जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >