बिहार : सीवान में अपराधियाें ने दिनदहाड़े बाइक एजेंसी के मैनेजर को गोली मारकर 17 लाख लूटे

सीवान:बिहार में सीवान के मुफस्सिल थाने के पास सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक एजेंसी प्रतीक हीरो के मैनेजर को गोली मारकर 17.17 लाख रुपये लूट लिये. घायल कर्मी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया. उधर, घटना से गुस्साये घायल कर्मी के परिजनों ने बाइक […]

सीवान:बिहार में सीवान के मुफस्सिल थाने के पास सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक एजेंसी प्रतीक हीरो के मैनेजर को गोली मारकर 17.17 लाख रुपये लूट लिये. घायल कर्मी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया. उधर, घटना से गुस्साये घायल कर्मी के परिजनों ने बाइक एजेंसी में तोड़फोड़ की तथा सदर अस्पताल में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर की पिटाई कर दी. इस घटना से नाराज अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी हड़ताल पर चले गये.

जानकारीके मुताबिक बाइक एजेंसी प्रतीक हीरो के नेटवर्किंग मैनेजर सोमवार की शाम करीब तीन बजे एजेंसी के 17 लाख 17 हजार रुपये एक बैग में रखकर बाइक से एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए निकले थे. रास्ते में एक बाइक पर सवार दो अपराधीनेउन्हें घेर कर रुपये से भरा बैग छीनने लगे.मैनेजर ने जब उनका विरोध किया तो एक अपराधी ने गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गये.

#Bihar/Crime : हाजीपुर में मछली व्यवसायी को गोली मार कर साढ़े चार लाख लूटे

सूचना मिलते ही एजेंसी से कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल कर्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर घायल कर्मी के परिजन उग्र हो गये और बाइक एजेंसी पर जम कर तोड़फोड़ किया.

परिजनों का कहना था कि बिना किसी सुरक्षा के रुपये लेकर भेजने से यह घटना हुई. साथ ही अस्पताल में भी जम कर हंगामा किया. इस दौरान ड्यूटी पर रहे एक चिकित्सक की पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली.पुलिसफिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >