फिरोज हत्याकांड में दो नामजद पर एफआइआर

थाना क्षेत्र के शंकरपुर में शुक्रवार की शाम हुई फिरोज अंसारी की हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के भाई सलाउद्दीन अंसारी के आवेदन पर अजीत कुमार यादव व धर्मेंद्र यादव को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है.

प्रतिनिधि, हुसैनगंज. थाना क्षेत्र के शंकरपुर में शुक्रवार की शाम हुई फिरोज अंसारी की हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के भाई सलाउद्दीन अंसारी के आवेदन पर अजीत कुमार यादव व धर्मेंद्र यादव को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि शुक्रवार की शाम अपराधियों ने फिरोज अंसारी पर अपराधियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. विदित हो कि पांच वर्ष पूर्व उनके भाई अफ़रोज़ अंसारी कि भी हत्या अपराधियों ने कर दिया था. मृतक के भाई सलाउद्दीन अंसारी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि दो दिन पहले भी उसके भाई पर गोली चलाई गई थी. परिजनों का कहना है कि यदि उस समय कार्रवाई होती तो यह घटना टल सकती थी. इधर,शनिवार को फिरोज अंसारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शंकरपुर में किया गया. जनाज़े में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया. घर पर मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि दिन दहाड़े अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >