कोर्ट परिसर में चोर को पीटते रहे लोग, तमाशा देखती रही पुलिस

सीवान : बिहार के सीवान में शहर के एसडीओ कोर्ट के समीप शनिवार अपराह्न दो बजे लोगों ने एक साइकिल चोर को पकड़ाऔर जमकर पिटाई की. पकड़ा गया चोर रंजीत कुमार गोरखपुर का रहने वाला रहने वाला है. उसने बताया कि वह तीन दिनों से भूखा है. खाने के पैसे नहीं थे. इसलिए उसने साइकिल […]

सीवान : बिहार के सीवान में शहर के एसडीओ कोर्ट के समीप शनिवार अपराह्न दो बजे लोगों ने एक साइकिल चोर को पकड़ाऔर जमकर पिटाई की. पकड़ा गया चोर रंजीत कुमार गोरखपुर का रहने वाला रहने वाला है. उसने बताया कि वह तीन दिनों से भूखा है. खाने के पैसे नहीं थे. इसलिए उसने साइकिल चुराने का प्रयास किया. अपराध स्वीकार करने के बाद भी लोगों को दया नहीं आयी.

करीब 45 मिनट बाद जब नगर थाने की पुलिस पहुंची, तो लोगों ने पुलिस के सामने भी चोर की पिटाई की. किसी तरह पुलिस चोर को अपने कब्जे में लेकर नगर थाने लायी. साइकिल राधाकृष्ण साह की बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >