सीवान में 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे मैट्रिक परीक्षा में

. इंटरमीडिएट परीक्षा के समापन पश्चात 17 फरवरी से शुरू हो रहे मैट्रिक की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी है. इस वर्ष परीक्षा को लेकर मुख्यालय के अलावे प्रखंड स्तर पर भी केंद्र बनाए गए हैं. जहां सभी 53 केंद्रों पर 54 हजार 138 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमें छात्र की संख्या 26453 तथा छात्राओं की संख्या 27685 है.

प्रतिनिधि, सीवान. इंटरमीडिएट परीक्षा के समापन पश्चात 17 फरवरी से शुरू हो रहे मैट्रिक की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी है. इस वर्ष परीक्षा को लेकर मुख्यालय के अलावे प्रखंड स्तर पर भी केंद्र बनाए गए हैं. जहां सभी 53 केंद्रों पर 54 हजार 138 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमें छात्र की संख्या 26453 तथा छात्राओं की संख्या 27685 है. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवान अनुमंडल में परीक्षा को लेकर 24 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 28 हजार 80 छात्र परीक्षा देंगे. जिसमें छात्रों की संख्या 9331 तथा छात्राओं की संख्या 18749 है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरादेई प्रखंड में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2331 छात्र परीक्षा देंगे. वहीं पचरूखी प्रखंड में दो केंद्र बना है, जहां 2580 व हुसैनगंज में एक केंद्र है जहां 2206 छात्र परीक्षा देंगे. जबकि सीवान सदर प्रखंड में 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20963 छात्र परीक्षा देंगे. वहीं दूसरी ओर महाराजगंज अनुमंडल में कुल 29 केंद्र बनाए गए है, जहां 26058 छात्र परीक्षा देंगेे. इसमें छात्र की संख्या 17122 तथा छात्राओं की संख्या 8936 है. विभाग की बातों पर गौर करें तो महाराजगंज प्रखंड में 14 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13257 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं दरौंदा प्रखंड में पांच केंद्र बना है, जहां 4023, बसंतपुर में छह केंद्र बना है, जहां 6130, व भगवानपुर हाट में चार केंद्र बना है, जहां 2648 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. जाम से मिल रही राहत- इस वर्ष अनुमंडल मुख्यालय सहित प्रखंड स्तर पर बनाए गए इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी सहित आम लोगों को जाम से काफी निजात मिली है. लोगों ने बताया कि परीक्षा कें दौरान पूर्व की भांति शहर में जाम नहीं लग रहा है. जाम लग भी रहा है तो कुछ देर में ही समाप्त हो जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >