हथुआ कॉलेज इकाई का गठन

गोपालगंज. गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में आज बैठक की गयी. इसमें विभाग प्रमुख रविरंजन ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की. मौके पर जिला संयोजक राजन तिवारी ने गोपेश्वर कॉलेज का इकाई गठन किया. इसमें अनीश कुुमार मांझी को कॉलेज अध्यक्ष, रौशन कुमार को उपाध्यक्ष, पीयूष कुमार को कॉलेज मंत्री, सन्नी कुमार, पवन कुमार, […]

गोपालगंज. गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में आज बैठक की गयी. इसमें विभाग प्रमुख रविरंजन ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की. मौके पर जिला संयोजक राजन तिवारी ने गोपेश्वर कॉलेज का इकाई गठन किया. इसमें अनीश कुुमार मांझी को कॉलेज अध्यक्ष, रौशन कुमार को उपाध्यक्ष, पीयूष कुमार को कॉलेज मंत्री, सन्नी कुमार, पवन कुमार, शेखर कुमार, मोहन कुमार, राहुल कुमार गिरि को सह मंत्री विशाल सिंह, सुजित कुमार व अभिषेक कुमार को सदस्य बनाया गया. मौके पर जिला संयोजक राजन तिवारी ने कहा कि 28 -29 जनवरी को सभी कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना देना है. मौके पर प्रशांत सिंह, प्रिंस उपाध्याय, मंटू मोदन वाला, वेद प्रकाश पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >