गिट्टी लदे तीन वाहनों पर 26 लाख का जुर्माना

जिले के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमलिया चौक के समीप मोहम्मदपुर रोड में ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन ओवरलोडेड गिट्टी लदे वाहनों को जब्त करते हुए 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

सीवान. जिले के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमलिया चौक के समीप मोहम्मदपुर रोड में ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन ओवरलोडेड गिट्टी लदे वाहनों को जब्त करते हुए 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही, संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलमलिया चौक पर 4 जुलाई के हुए तिहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई पांच जुलाई को संध्या में किया है. जब्त हुए तीनों गाड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपित की बताई जा रही है. जांच अभियान खनिज विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार, सहायक परिवहन पदाधिकारी अर्चना कुमारी, खान निरीक्षक नवीन कुमार एवं भगवानपुरहाट थाना पुलिस के नेतृत्व में संचालित किया गया. यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार मिल रही ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायतों के मद्देनजर की गई. जांच के दौरान मोहम्मदपुर रोड पर सड़क किनारे तीन गिट्टी लदे वाहन खड़े मिले. जब टीम वहां पहुंची तो किसी भी वाहन पर चालक मौजूद नहीं था. इसके अलावा वाहनों की नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं था. परिवहन विभाग की तकनीकी सहायता से जब चेचिस नंबर के आधार पर वाहनों की पहचान की गई, तो पाया गया कि किसी भी वाहन का वैध चालान जारी नहीं किया गया था. खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा पोर्टल से जांच के उपरांत यह स्पष्ट हो गया कि ये सभी वाहन अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे थे. उन्हें जब्त कर भगवानपुर हाट थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया. इस मामले में खान निरीक्षक के आवेदन के आधार पर थाना में वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >