डीएलएड की परीक्षा के पहले दिन 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में सोमवार से डीएलएड फेस टू फेस पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व केंद्राें पर पहुंच गए थे, जिनकी गहनतापूर्वक जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश कराया गया.

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में सोमवार से डीएलएड फेस टू फेस पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व केंद्राें पर पहुंच गए थे, जिनकी गहनतापूर्वक जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश कराया गया. जिला शिक्षा विभाग के प्रधान कार्यालय सहायक संजीव पांडे ने बताया कि डीएलएड सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में पहली पाली में कुल 585 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें 575 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 584 की जगह 574 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. वहीं 10 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी ओर डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर प्रथम पाली में कुल आवंटित 559 में से 545 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, वहीं 14 अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में कुल आवंटित 555 में 542 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 13 ने परीक्षा छोड़ दी. जारी शिड्यूल के अनुसार 17 जून को स्वयं की समझ व विद्यालय में स्वस्थ योग एवं शारीरिक शिक्षा, 18 जून को अंग्रेजी शिक्षण शास्त्र व गणित शिक्षण शास्त्र, 19 जून को हिंदी शिक्षण शास्त्र और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षण शास्त्र की परीक्षा होगी. प्रभारी डीइओ रजनीश कुमार झा ने बताया कि डीएलएड फेस टू फेस पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष के पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में हुई. किसी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >