siwan news. तबादले में 208 शिक्षिकाओं को मिला गृह जिला

पदस्थापना की दूरी के आधार शिक्षिकाओं को ट्रांसफर का लाभ मिला, 25 से 30 अप्रैल तक होगा स्कूल आवंटन

सीवान. तबादले के इंतजार में लगी शिक्षिकाओं को गुरुवार को राहत मिल गयी. शिक्षा विभाग से जारी तबादले की सूची में जिले के 208 शिक्षिकाओं का नाम है. इन्हें अपना गृह जिला मिल गया है. पदस्थापना की दूरी के आधार शिक्षिकाओं को ट्रांसफर का लाभ मिला है.वहीं, दूरी के आधार पर ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षकों को अभी वेट करना होगा. हालांकि, सभी का जिला आवंटन ही हुआ है. स्कूलों का आवंटन अभी बाकी है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानांतरित सभी शिक्षकों का स्कूल आवंटन 25 से 30 अप्रैल तक कर दिया जायेगा. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तबादला में निष्पक्षता व पारदर्शिता बरती गयी है. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के द्वारा ट्रांसफर किया गया है. तबादला शिक्षकों द्वारा इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर दिये गये घोषणा पत्र के आलोक में किया गया है. स्थानान्तरित शिक्षकों को दो शपथ पत्र ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है.यह अनिवार्य रूप से भरना है.घोषणा पत्र में मिथ्या सूचना देने वाले शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

मांगे गये थे ऑनलाइन आवेदन

मालूम हो कि विभिन्न्न समस्याओं से पीड़ित शिक्षकों व शिक्षिकाओं के तबादले के लिए विभाग द्वारा इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे.एक से 15 दिसम्बर के बीच हजारों की संख्या में शिक्षकों ने तबादला के लिए आवेदन किए थे.प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी के लिए राज्य मुख्यालय स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई. प्रथम चरण में विभिन्न कोटी के असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों के स्थानांतरण आवेदन पर विचार किया गया. विभाग ने आवेदन का निस्तारण करते हुए पहले नियमित शिक्षकों तबादला किया. इसके बाद बीपीएससी द्वारा बहाल शिक्षकों के आवेदन का निस्तारण हुआ था.उसके बाद गम्भीर व असाध्य रोगों से पीड़ित सभी कोटि के शिक्षकों का तबादला हुआ. पत्नी के पदस्थापना के आधार पर पर भी शिक्षकों का तबादला हुआ है.अब पदस्थापना की दूरी के आधार पर 208 नियमित व विशिष्ट शिक्षकों का तबादला हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >