सीवान/महाराजगंज.सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा के पहले दिन 207 परीक्षार्थियों ने विभिन्न करणों से परीक्षा को छोड़ दिया, जबकि किसी परीक्षार्थी का निष्कासन कदाचार के आरोप में नहीं हुआ. परीक्षा की दोनों पालियों में परीक्षार्थी 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. आवंटित 24862 परीक्षार्थी में 24655 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रथम पाली में आवंटित 23137 में 22956 परीक्षार्थी शामिल हुए और 181 अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में आवंटित 1725 में 1699 परीक्षार्थी शामिल हुए और 26 अनुपस्थित रहे. प्रथम दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान तथा द्वितीय पाली में फिलास्फी व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई. इधर परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी केंद्रों का दौरा करते रहे. इंटर परीक्षा के प्रथम दिन सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त चौकसी दिखी. परीक्षा केंद्र पर तैनात जवानों की सतर्कता के कारण लोगों की भीड़ केंद्र के बाहर नहीं दिखी. सुबह परीक्षा शुरू होने के साथ ही हरेक केंद्र की कड़ी चौकसी शुरू कर दी गई. परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. महिला केंद्र पर महिला शिक्षिका अथवा महिला पदाधिकारी ने तलाशी ली. अंबेडकर भवन परिसर में बने नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की गतिविधि पर पल पल की नजर रखी जा रही थी. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पहले दिन की परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त होने का दावा किया. परीक्षा पूर्व पेपर आऊट होने के किसी दावे को सिरे से खारिज कर दिया. डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण- परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी पूरन कुमार झा ने वीएम उवि सह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया. वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी केंद्रों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निदेश दिया. वहीं महाराजगंज अनुमंडल में बने परीक्षा केंद्रों का एसडीओ व एसडीपीओ के अलावे अन्य पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर सघन जांच कराई. पोल की चपेट में आने से छात्रा घायल सीवान. परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते समय एक छात्रा बिजली के खंभे के सपोर्टर तार में करेंट आने से घायल हो गई. इस दौरान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व महिला बल की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल छात्रा बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदोबारा की रागिनी कुमारी है. छात्रा ने बताया कि शहर के डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज में बने केंद्र में पहली पाली की परीक्षा में शामिल हुई. वहीं परीक्षा की समाप्ति के बाद मुख्य प्रवेश गेट के समीप जूता पहनने के दौरान वह लोहे के विद्युत पोल के संपर्क में आ गई. जिसमें करंट प्रवाहित होने से वह घायल हो गई. इलाज के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया. केंद्र पर जल्दी पहुंचने की रही होड़ : इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन सुबह 9.30 बजे परीक्षा शरू होने वाली थी, लेकिन सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे. सभी 53 केंद्रों पर परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक केंद्रों के मुख्य गेट पर सटे रोल नंबर के अनुसार अपने कमरा को देख रहे थे.
परीक्षा के पहले दिन 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित
सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा के पहले दिन 207 परीक्षार्थियों ने विभिन्न करणों से परीक्षा को छोड़ दिया, जबकि किसी परीक्षार्थी का निष्कासन कदाचार के आरोप में नहीं हुआ. परीक्षा की दोनों पालियों में परीक्षार्थी 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. आवंटित 24862 परीक्षार्थी में 24655 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रथम पाली में आवंटित 23137 में 22956 परीक्षार्थी शामिल हुए और 181 अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में आवंटित 1725 में 1699 परीक्षार्थी शामिल हुए और 26 अनुपस्थित रहे.
