Siwan News : दिव्यांगजनों के मूल्यांकन को ले लगा शिविर, 19 लोगों की हुई जांच

दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 11 दिव्यांगजन और आठ वरिष्ठ नागरिक पहुंचे

दरौंदा. दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 11 दिव्यांगजन और आठ वरिष्ठ नागरिक पहुंचे जहां विशेषज्ञों की टीम द्वारा उनका मूल्यांकन किया गया और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गयी. यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं क्षेत्रीय वितरण केंद्र कोलकाता के तत्वावधान में सांसद विजयलक्ष्मी देवी की अनुशंसा पर लगाया गया था. एपीड योजना के तहत चयनित दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों की पहचान व मूल्यांकन किया गया. शिविर में आलिमको ऑफिसर सौम्यरंजन शाहू, डॉ सूरज कुमार मांझी, डीईओ गोपाल तिवारी, मनोज कुमार राम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. उपस्थित सभी अधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >