छठे चरण में नहीं होगा कोई परिवर्तन

हाइकोर्ट के आदेश के बाद मतदाता सूची में संशोधन के चलते पैक्स चुनाव के कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल किया गया है. इसके तहत जिले में छठे चरण की चुनाव प्रक्रिया यथावत रहेगी तथा अन्य दो चरणों के कार्यक्रमों में फेरबदल किया गया है. हाइकोर्ट के आदेश के मुताबिक वर्ष 2009 में जिनका मतदाता सूची में […]

हाइकोर्ट के आदेश के बाद मतदाता सूची में संशोधन के चलते पैक्स चुनाव के कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल किया गया है. इसके तहत जिले में छठे चरण की चुनाव प्रक्रिया यथावत रहेगी तथा अन्य दो चरणों के कार्यक्रमों में फेरबदल किया गया है. हाइकोर्ट के आदेश के मुताबिक वर्ष 2009 में जिनका मतदाता सूची में नाम था तथा इस बार कट गया है. उनके नाम शामिल करने हैं, लेकिन जरूरी यह है कि पूर्व निर्धारित नामांकन अवधि के 10 दिन पूर्व तक जिन्होंने आपत्ति दर्ज करायी थी,वे ही इसमें शामिल हो सकेंगे. सूची का प्रकाशन 28 सितंबर को किया जायेगा.

चौथे चरण के संशोधित कार्यक्रम
नामांकन की तिथि : 17 से 18 अक्तूबर
संवीक्षा की तिथि : 20 अक्तूबर
अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन की तिथि : 21 अक्तूबर
मतदान : एक नवंबर
मतगणना : दो नवंबर
निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति : छह नवंबर
शामिल प्रखंड-बसंतपुर, भगवानपुर , लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी, महाराजगंज, दरौंदा.
पांचवें चरण के संशोधित कार्यक्रम
नामांकन की तिथि : 20 से 21 अक्तूबर
संवीक्षा की तिथि : 22 अक्तूबर
अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन की तिथि :24 अक्तूबर
मतदान : छह नवंबर
मतगणना : सात नवंबर
निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति : 11 नवंबर
शामिल प्रखंड :गुठनी, दरौली, मैरवा, नौतन, जीरादेई, आंदर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >