पेंशनधारियों के खाते में भेजे गये 14 करोड़ रूपये

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं से 3.5 लाख पेंशनधारियों के खाते में शुक्रवार को 14 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया.

प्रतिनिधि, सीवान. सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं से 3.5 लाख पेंशनधारियों के खाते में शुक्रवार को 14 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य भर के सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को मई के पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया. जिसके तहत जिला के 3.5 लाख पेंशनधारियों के खाते में 14 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी. . सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, समाज कल्याण विभाग द्वारा हर माह डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 400 रुपए हस्तानांतरित किया जाता है. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा उपस्थित लाभार्थियों के बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का 12 जून से 28 जून तक किए जा रहे जीवन प्रमाणीकरण के लिए सभी पेंशनधारियों से जीवन प्रमाणीकरण कराने हेतु अनुरोध किया गया. ताकि उन्हें निरंतर पेंशन की राशि प्राप्त होते रहे. उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिक माता पिता अधिनियम से उपस्थित लाभुकों को अवगत भी कराया गया. कार्यक्रम जिला पदाधिकारी साथ सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक जिला दिव्यागजन कोषांग के साथ अन्य कर्मी तथा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >