एमएलसी टुन्ना पांडेय के छोटे भाई लापता अपहरण की आशंका

मैरवा : एमएलसी टुन्ना पांडेय के 30 वर्षीय भाई अभिषेक पांडेय का मैरवा से शनिवार को अपहरण होने की अशांका में प्राथमिकी दर्ज करायी है. एमएलसी के छोटे भाई ने अपने आवेदन में लिखा है कि शनिवार को एक बजे अभिषेक पांडेया मिलने के लिए मेरे विद्यालय पर आया. आधा घंटे बाद वह दो बजे […]

मैरवा : एमएलसी टुन्ना पांडेय के 30 वर्षीय भाई अभिषेक पांडेय का मैरवा से शनिवार को अपहरण होने की अशांका में प्राथमिकी दर्ज करायी है. एमएलसी के छोटे भाई ने अपने आवेदन में लिखा है कि शनिवार को एक बजे अभिषेक पांडेया मिलने के लिए मेरे विद्यालय पर आया.

आधा घंटे बाद वह दो बजे के करीब वापस बाइक से चला गया. शाम चार बजे के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. उन्होंने कहा कि मेरा भाई कुछ दिनों से काफी परेशान तथा मानसिक तनाव में था.
उसने बीएससी नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू करने वाला था. उसके लिए उसने 80 लाख रुपये व्यवस्था करने की बात बतायी थी. उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया है कि उसके छोटे भाई अभिषेक पांडेय का अपहरण कर लिया गया है. एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >