अगलगी में लाखों की संपत्ति खाक

दरौंदा : थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव में सोमवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो झोंपड़ीनुमा मकान जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव निवासी लक्ष्मण बासफोर व चुन्नू बांसफोर […]

दरौंदा : थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव में सोमवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो झोंपड़ीनुमा मकान जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव निवासी लक्ष्मण बासफोर व चुन्नू बांसफोर अपने-अपने घरों में खाना खाकर सो रहे थे. इसी दौरान रात्रि 11:00 बजे के आस-पास उनके झोंपड़ी के पीछे से आग की लपटें निकलने लगी.

अभी कोई कुछ कर ही पता कि आग इतने भयावह रूप ले लिया कि दोनों झोंपड़ीनुमा मकान जलकर राख हो गये. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित लक्ष्मण बांसफोर ने बताया कि उनके यहां अगले माह बेटे की शादी थी. इसी शादी को लेकर सामग्री खरीदने के लिए सोमवार को बैंक से रुपये की निकासी की थी.
जो अगलगी की घटना में जल गया. पीड़ितों ने बताया कि उनके घर में नकद समेत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये की सभी सामान जलकर राख हो गये है. इधर घटना से आहत होकर अगले दिन पीड़ितों से मिलने पहुंचे स्थानीय मुखिया रामकृष्ण सिंह परिवार को आर्थिक मदद की है. मुखिया श्री सिंह ने बताया कि अगलगी की जानकारी सीओ पारसनाथ राय व दरौंदा थाने के थानाध्यक्ष को दी गयी है. पीड़ित को हर संभव मदद की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >