सरगना गोपालगंज से हुआ गिरफ्तार

गोपालगंज/सीवान : सीवान में क्लिनिक खोलकर अपना नाम बदल कर मेडिकल में एडमिशन कराने का नेटवर्क चलाये जाने के गैंग का उद्भेदन करते हुए सीवान पुलिस ने गोपालगंज के घोष मोड़ से सरगना को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सरगना गोपालपुर थाने के नरहवां शुक्ल गांव के राहुल दुबे उर्फ सोनू बताया जा रहा है. पुलिस […]

गोपालगंज/सीवान : सीवान में क्लिनिक खोलकर अपना नाम बदल कर मेडिकल में एडमिशन कराने का नेटवर्क चलाये जाने के गैंग का उद्भेदन करते हुए सीवान पुलिस ने गोपालगंज के घोष मोड़ से सरगना को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सरगना गोपालपुर थाने के नरहवां शुक्ल गांव के राहुल दुबे उर्फ सोनू बताया जा रहा है. पुलिस उससे कड़ाई के साथ पूछताछ करने में जुटी है.

पुलिस को संभावना है कि इस गैंग में अभी और लोग शामिल हो सकते हैं. सीवान से सरगना के भाग जाने के बाद फर्जी तस्वीर डाल कर उसका कंपाउंडर ने उसकी हत्या हो जाने की अफवाह भी उड़ा दी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरहवां शुक्ल गांव के राहुल दुबे उर्फ सोनू सीवान में डॉ सरदार खां के नाम पर सीवान में क्लिनिक चलाता था. इस दौरान मेडिकल में एडमिशन के लिए 20 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी से लिया जाता था.कई लोगों से रुपये लेने के बाद जब उनका एडमिशन नहीं हुआ तो लोग पैसा मांगने लगे. इसी बीच वह अचानक क्लिनिक बंद कर भूमिगत हो गया. इस बीच उसके कंपाउंडर ने सोशल मीडिया में डॉक्टर की हत्या की अफवाह फैला दी. इसी बीच एक पीड़ित ने सीवान के मुफस्सिल थाने में कांड दर्ज कराया. कांड के अनुसंधानकर्ता परशुराम की टीम मामले की जांच में जुटी थी.
सीवान में नाम बदलकर बना था सरदार खां
युवती के फोन पर मिलने पहुंचा था घोष मोड़
सोनू दुबे सीवान से भागकर बंजारी में रह रहा था. उसके मोबाइल पर एक माह से लड़की फोन कर रही थी. लड़की के बुलाने पर वह उससे मिलने रविवार की शाम पहुंचा, जहां पुलिस पहले से जाल बिछा रखी थी. पुलिस ने उसे देखते ही दबोच लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पर दर्जनों लोगों से नामाकंन के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज है.
एक माह से निगाहबानी कर रही थी पुलिस
सीवान के मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर रामबिचार राम ने बताया कि मेउिकल में एडमिशन के नाम पर युवकों से ठगी करने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. मुखबिरों से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. इसके कंपाउंडर की तलाश अभी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >