डेंगू का कहर जारी दो और मरीज मिले

महाराजगंज : हल्की सर्दी शुरू हो गयी है लेकिन डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 13 दिनों में मरीजों की संख्या ढ़ाई गुना बढ़ गयी है. बुधवार तक इनकी संख्या 96 पहुंच गयी है. इसमें सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्र के हैं. कुछ का इलाज गोरखपुर चल रहा है. तो […]

महाराजगंज : हल्की सर्दी शुरू हो गयी है लेकिन डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 13 दिनों में मरीजों की संख्या ढ़ाई गुना बढ़ गयी है. बुधवार तक इनकी संख्या 96 पहुंच गयी है. इसमें सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्र के हैं. कुछ का इलाज गोरखपुर चल रहा है.

तो कुछ का सीवान तो कुछ का निजी अस्पताल में जिसमें शहर के पुरानी बाजार निवासी जदयू जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सीवान के भाई सह उमवि रामापाली के प्रधान शिक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर डेंगू से पीड़ित एवं बिट्टू कुमार डेंगू बुखार से पीड़ित है.
डेंगू बुखार को दिखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न मोहल्ला में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया है. महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक मोहताब अनवर ने बताया कि डेंगू से बचाव को लेकर हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं.
जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है. साथ ही यहां पर मरीजों की जांच की भी व्यवस्था है. सीएचसी स्तर पर भी जांच का प्रबंध है. जांच रिपोर्ट के बाद मरीजों के घरों पर टीमें पहुंचकर सत्यापन करती हैं.
उन्होंने लोगों से सोते वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, मच्छर भगाने वाली दवा, क्रीम का प्रयोग करने, गमला, फूलदान आदि का पानी हर दूसरे दिन बदलने, जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल डालने को कहा है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र मे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत के सभी वार्डो में फॉगिग मशीन से छिड़काव किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >