प्रभात खबर अपराजिता सम्मान समारोह, सीवान की 11 सम्मानित

सीवान : शहर स्थित आदर्श राजकीय वीएम मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रभात खबर की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान हासिल करनेवाली महिलाओं ने चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला, खेल, शिक्षा जगत, न्याय और नारी सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य किया है. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी […]

सीवान : शहर स्थित आदर्श राजकीय वीएम मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रभात खबर की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान हासिल करनेवाली महिलाओं ने चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला, खेल, शिक्षा जगत, न्याय और नारी सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य किया है.

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी नवीन चंद्र झा, जिला पर्षद अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व विधायक देवरंजन आदि ने किया. अतिथियों ने कहा कि प्रभात खबर ने हमेशा सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता की है. एसपी नवीनचंद्र झा ने कहा कि जैसे धरती के उदय के साथ ही आधी आबादी की परिकल्पना कर ईश्वर ने यह तय कर दिया कि इनके बगैर सृष्टि निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती. कार्यक्रम में इंडियन आइडल और सारेगामा फेम पार्थ शाह व पूजा चटर्जी के सुरों की महफिल ने समा बांध दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >