दरौली में विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

दरौली : थाना क्षेत्र के गड़वार गांव में एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में विवाहिता के भाई ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के भुलवनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी सत्यम कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपनी बहन […]

दरौली : थाना क्षेत्र के गड़वार गांव में एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में विवाहिता के भाई ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के भुलवनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी सत्यम कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपनी बहन का शादी दरौली थाना के गड़वार गांव निवासी भुवनेश्रर के पुत्र सरवन राजभर से साल 2019 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया था. आवेदक के मुताबिक जब भी कभी अपने मायके जाती थी तो अपने ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की व्यथा सुनाती थी.

अपने आवेदन में कहा है कि गांव के एक आदमी ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन को गला दबा कर लोग मार रहे है. मेरी बहन को बाइक के खातिर ससुरालियों ने मार डाला है. उसने दरौली थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >