सीवान : जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

सीवान : मैरवा थाने के मैदनिया गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. मृतका कपिलदेव सिंह की पत्नी कमलावती देवी है. बताया जाता है कि मैदनियां गांव निवासी शिवजी सिंह और कपिलदेव सिंह […]

सीवान : मैरवा थाने के मैदनिया गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. मृतका कपिलदेव सिंह की पत्नी कमलावती देवी है. बताया जाता है कि मैदनियां गांव निवासी शिवजी सिंह और कपिलदेव सिंह दोनों पट्टीदार हैं. दोनों के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-डंडे से प्रहार किया. इस खूनी संघर्ष में शिवजी सिंह के पक्ष के शिवजी सिंह सहित पवन सिंह, पप्पू सिंह व मीरा देवी घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >