दुष्कर्म का वीडियो वायरल मामले में प्राथमिकी दर्ज

सीवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल मामले में सीजेएम के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसके बाद दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी की मां ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीवान के न्यायालय में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप […]

सीवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल मामले में सीजेएम के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसके बाद दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी की मां ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीवान के न्यायालय में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि मेरी पुत्री 27 अगस्त को 2:00 बजे दिन में अपने मकई के खेत में मकई की सोहनी कर रही थी.

उसी वक्त गांव के ही चार युवक अचानक आ गये तथा उसके साथ चारों ने बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया. किशोरी के चिल्लाने के बाद उसकी मां तथा उसके भाई दौड़ते हुए आये. इस मामले में पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर उखई पूरब पट्टी के रहने वाले सतीश गुप्ता, अंजी साह, राकेश महतो, जगत नारायण महतो को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई के लिये सोमवार को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >