सीवान : चाकू घोंपकर एक व्यक्ति की हत्या, एक जख्मी

सीवान : मुफस्सिल थाने के बिंदुसार व बरहन गांव के बीच श्मशान के पास अपराधियों ने बरहन निवासी अलाउद्दीन मियां के पुत्र मोहम्मद इजराइल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य युवक महादेवा ओपी थाने के बिंदुसार निवासी अब्दुल अजीज मियां के पुत्र शमशाद अली को भी […]

सीवान : मुफस्सिल थाने के बिंदुसार व बरहन गांव के बीच श्मशान के पास अपराधियों ने बरहन निवासी अलाउद्दीन मियां के पुत्र मोहम्मद इजराइल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य युवक महादेवा ओपी थाने के बिंदुसार निवासी अब्दुल अजीज मियां के पुत्र शमशाद अली को भी चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया. उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब जख्मी शमशाद ने बताया कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या करके व्यास को सुनसान जगह में फेंक दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >