सीवान\सासामुसा : विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव में जज सुशील कुमार के घर से चोरों ने मंगलवार की रात नकद, कपड़े, जेवर समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. सुशील कुमार सीवान में जज के पद पर कार्यरत हैं.
मंगलवार की रात उनके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये थे. इसी बीच चोरों ने घर की छत से नीचे उतर कर दरवाजा तोड़ चोरी को अंजाम दिया. परिवारवाले बुधवार की सुबह जगे, तो सामान को बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई.
इसके बाद विश्वंभरपुर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हो गया है. बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
