सीवान : बारिश के कारण शहर से तरवरा मोड़ जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब हो गयी है. इसके लोग कभी भी मौत के मुंह में जा सकते है. सोमवार की दोपहर बाइपास मोड़ के समीप एक मासूम को ट्रक रौंदते हुए निकल गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी के कुशीनगर जिले के रामपुर बंगरा निवासी कृष्णा सिंह व पत्नी रुक्मणि देवी अपने छह वर्ष के मासूम संजीव कुमार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ इंद्रमोहन कुमार के पास इलाज करने के लिए आयी थी.
पिता के सामने पुत्र पर चढ़ा ट्रक
सीवान : बारिश के कारण शहर से तरवरा मोड़ जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब हो गयी है. इसके लोग कभी भी मौत के मुंह में जा सकते है. सोमवार की दोपहर बाइपास मोड़ के समीप एक मासूम को ट्रक रौंदते हुए निकल गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी के […]

अस्पताल से लौटने के समय वे लोग पैदल ही जा रहे थे. तभी बाइपास मोड़ के समीप रोड में गड्ढे होने के कारण वह ट्रक के चक्के के पास गिर गया व ट्रक बच्चे के शरीर को रौंदते हुए मां-बाप के आंखों के सामने से निकल गया. मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में लोगों ने घायल मासूम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया. मौके पर पुलिस पहुंच माले कि जांच में जुट गयी.
इधर सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज के दौरान रक्त की आवश्यक्ता पड़ी, लेकिन बिना फॉर्म के ब्लड बैंक से रक्त नहीं मिला. कुछ देर बाद अस्पताल के ही किसी कर्मी ने बाहर दुकान में बिक रहे फार्म खरीद कर लाया. जिसके बाद मासूम को रक्त उपलब्ध हुई. घयाल मासूम की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने इसे गोरखपुर रेफर कर दिया.