समाज के हर वर्ग के लोगों को राजद से जोड़ने का करें काम

सीवान : गुरुवार को सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जिला राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय व्हाइट हाउस में संपन्न हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की. सर्वप्रथम समाजवादी नेता जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व हरसिद्दि विधायक राजेंद्र कुमार व […]

सीवान : गुरुवार को सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जिला राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय व्हाइट हाउस में संपन्न हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की. सर्वप्रथम समाजवादी नेता जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व हरसिद्दि विधायक राजेंद्र कुमार व प्रभारी प्रदीप यादव ने प्रखंडवार सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाये गये. जिनको यह जिम्मेदारी दी गयी. जिससे समाज के हर वर्ग के लोग राजद से जुड़ सके.

जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए गुठनी शरीफ खान, दरौली चंद्रमा प्रसाद, आंदर विजय कुशवाहा, जीरादेई शैलेंद्र यादव, मैरवा उमेश यादव, नौतन अजय चौहान, बड़हरिया पूर्वी गजाधर सिंह, सीवान सदर कमलेश कुमार प्रसाद, हुसैनगंज डब्ल्यू खान, हसनपुरा ई. शैलेंद्र यादव, रघुनाथपुर ओसिहर यादव, सिसवन नंदजी राम, दरौदा राजेश्वर यादव, पचरूखी बहारन मांझी, महाराजगंज नगर मुन्ना शाही, भगवानपुरहाट चंद्रिका राम, बसंतपुर अशोक राय, लकड़ीनवीगंज विपीन कुशवाहा, गोरेयाकोठी रविंद्र राय, महाराजगंज लड्डन खन, सीवान नगर कृष्णा देवी ,मैरवा नगर तुलसी पंडित, बड़हरिया पश्चिम लीलावती गिरि को प्रभारी बनाया गया है.
मौके पर पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सभी राजद कार्यकर्ता सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जुट जाये और जिले को सबसे अधिक सदस्य बनाने का गौरव प्राप्त हो इस दिशा में प्रयास करें. बैठक को संबोधित करने वालों में रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, कृष्णा देवी, सीमा यादव, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, राजकिशोर यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रवेज आलम, सारिक इमाम, धनंजय कुशवाहा, चंद्रमा राम, प्रमोद कुमार, अविनाश कुशवाहा, नुरूलहक अंसारी, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, बंगाली महतो मौजूद रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >