शहर से हटेगी फल व सब्जी मंडी, जाम से मिलेगी निजात

सीवान : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को नगर पर्षद के सभी पार्षदों के साथ बैठक की गयी. इस बैठक में सभापति सिंधु सिंह, उपसभापति बबलू साह के अलावा सदर एसडीओ संजीव कुमार ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान बरसात के मौसम में शहर में हो रहे जलजमाव सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. […]

सीवान : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को नगर पर्षद के सभी पार्षदों के साथ बैठक की गयी. इस बैठक में सभापति सिंधु सिंह, उपसभापति बबलू साह के अलावा सदर एसडीओ संजीव कुमार ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान बरसात के मौसम में शहर में हो रहे जलजमाव सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान पार्षदों को जानकारी दी गयी कि तरवारा मोड़ से लेकर गोपालगंज मोड़ तक नाला व सड़क का निर्माण होने जा रहा है. इससे मुख्य सड़क पर हो रहे परेशानी से निजात मिल सकेगी.
इसके अलावा फल व सब्जी मंडी को शहर से बाहर ले जाने को लेकर चर्चा की गयी, ताकि शहर में महाजाम से निजात मिल सके. पहले कई बार भी इसकी मांग होती रही है. उपसभापति श्री साह ने कहा कि बड़हरिया स्टैंड स्थित डॉ बीएल दास के घर से मोती स्कूल होते हुए दाहा नदी, लाल कोठी से जयप्रकाश नगर होते हुए दाहा नदी व डीएवी महाविद्यालय के समीप से महिला थाना होकर नयी किला के रास्ते दाहा नदी तक नाले के निर्माण की मांग की गयी है.
इसके निर्माण होने के बाद जलजमाव से काफी निजात मिल सकती है. उन्होंने पूरे शहर का ग्राउंड लेबर मैंप कराने की बात भी रखी, ताकि नाला निर्माण के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. वार्ड पार्षद लिसा लाल ने कहा कि दाहा नदी की सफाई कराने की जरूरत है.
नदी में जलकुंभी होने के कारण जल निकासी नालों से नहीं हो पा रही है और मवेशियों को इसमें फंसने से मौत भी हो जा रही है. इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि दस दिनों के अंदर सभी वार्डों का सर्वे कराया जाये और यहां के समस्याओं पर ध्यान देते हुए आगे की कार्रवाई की जा सके. मौके पर पूर्व सभापति अनुराधा गुप्ता, पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, जयप्रकाश गुप्ता, राजकुमार बांसफोर, अमित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >