अपराधियों ने अधेड़ को पेट में मारी गोली

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के श्याम बहादुर सिंह को आपसी विवाद में रविवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल दिया. घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. विदित हो कि गोली श्याम बहादुर के पेट में लगी है. जख्मी ने पुलिस को आवेदन देकर […]

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के श्याम बहादुर सिंह को आपसी विवाद में रविवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल दिया. घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. विदित हो कि गोली श्याम बहादुर के पेट में लगी है.

जख्मी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि उसी गांव के मजहरुल हक का पुत्र पप्पू मियां एक व्यक्ति को लेकर उनके घर पर रात में करीब सवा आठ बजे आया और बोला कि आज रात में इन्हें अपने घर में रख लो. मना करने पर पप्पू मियां ने उनके पेट में गोली मार दी और दोनों अपराधी वहां से भाग निकले.
इधर गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ कर आये व ग्रामीणों ने घायल श्याम बहादुर सिंह को जख्मी हालत में इलाज के लिए सीएचसी, बड़हरिया लाया. चिकित्सकों ने घायल को सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. वहां के डॉक्टरों ने उन्हें चिंताजनक हालत में सीवान से पीएएचसी रेफर कर दिया. पुलिस ने पप्पू मियां व एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >