सरयू में हो रहे कटाव से लोग परेशान

मांझी : सरयू नदी की तेज धारा के कारण प्रखंड के मटियार एवं डुमरी पंचायतों तथा मांझी रेल पुल व जयप्रभा सेतु के समीप हो रहे जबर्दस्त कटाव ने आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की नींद उड़ा दी है. मांझी रेल पुल के समीप प्रसिद्ध राम घाट से लेकर जयप्रभा सेतु के दो सौ मीटर […]

मांझी : सरयू नदी की तेज धारा के कारण प्रखंड के मटियार एवं डुमरी पंचायतों तथा मांझी रेल पुल व जयप्रभा सेतु के समीप हो रहे जबर्दस्त कटाव ने आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की नींद उड़ा दी है. मांझी रेल पुल के समीप प्रसिद्ध राम घाट से लेकर जयप्रभा सेतु के दो सौ मीटर पूरब तक लगातार कटाव हो रहा है. नदी की घुमावदार धारा से लगातार मिट्टी कटकर सरयू में विलीन हो रही है.

दोनों पुलों के मुहानों के समीप की मिट्टी कटने से बोल्डर पिचिंग का भाग भी ध्वस्त हो रहा है और मुहानों पर खतरा बढ़ गया है. यहां दर्जन भर मजदूर विभागीय इंजीनियर की देखरेख के काम में लगे हुए हैं. उधर मटियार तिवारी टोले के सामने का कटाव गांव के समीप तक पहुंच गया है. सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समा चुकी है.
सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि तिवारी टोले के समीप कटाव की रोकथाम के लिए बैरिकेडिंग का काम चल रहा है तथा गांव के पश्चिम पुलिया के पास बांध के ध्वस्त भाग का पुनर्निर्माण कर दिया गया है. इसके अलावा डुमरी से घोरहट के बीच लगभग दो किमी की लंबाई में लगातार कटाव हो रहा है.
यहां की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि सरयू में विलीन हो चुकी है. कटाव की गंभीरता को देखते हुए छपरा सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा तथा सीओ दिलीप कुमार की देखरेख में बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
कटाव वाले स्थानों पर मिट्टी भरी बोरियों को जाल में भरकर बैरिकेडिंग की जा रही है. कहीं-कहीं पैकेट पिचिंग कर कटाव को कमजोर किया जा रहा है. कटाव के मद्देनजर रोकथाम के लिए जदयू नेता निरंजन सिंह ने सारण के डीएम सुब्रत सेन से कटाव स्थल का दौरा करने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >