मानक के अनुसार नहीं चलने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

सीवान/तरवारा : जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजर में एसडीएम संजीव कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ अशेष कुमार ने दी गजट ऑफ इंडिया नैदानिक स्थापना के संशोधन नियम 2018 के निहित प्रावधानों के अनुसार मानक के अनुसार संचालित नहीं किये जाने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर, जांच घर एवं नर्सिंग होम की जांच करने के लिए […]

सीवान/तरवारा : जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजर में एसडीएम संजीव कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ अशेष कुमार ने दी गजट ऑफ इंडिया नैदानिक स्थापना के संशोधन नियम 2018 के निहित प्रावधानों के अनुसार मानक के अनुसार संचालित नहीं किये जाने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर, जांच घर एवं नर्सिंग होम की जांच करने के लिए औचक छापेमारी किया. जांच के दौरान एक अल्ट्रा साउंड सेंटर मानक के अनुसार नहीं पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया.

इसके अलावे कई क्लिनिकों की सघन जांच किया गया. तरवारा बाजार में सुबह ज्योहि स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी की सूचना मिली अनाधिकृत रुप से चलने वाले प्राईवेट क्लीनिकों के संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर फरार हो गये. वैसे विभाग के अधिकारी तरवारा -पचरुखी रोड स्थित डॉ जयराम चौधरी एवं डॉ संगीता चौधरी के क्लिनिक की विशेष रूप से जांच करने गये थे. लेकिन छापेमारी की खबर लीक हो जाने के कारण क्लिनिक को बंद कर डॉक्टर फरार हो गये.
छापेमारी करने गयी टीम ने महाबीर अल्ट्रासाउंड एवं मां अल्ट्रासाउंड की जांच की मां अल्ट्रासाउंड का कोई मानक के अनुसार ��ागजात नहीं होने पर अधिकारियों ने सील कर दिया. छापेमारी के दौरान नोडल पदाधिकारी डॉ. एमआर रंजन, प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो, बीडीओ मो. इस्माइल सहित स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >