सीवान : सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर कुड़वा गांव के पास सोमवार की रात करीब 10:00 बजे ट्रक एवं स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पायी है.मृतकों के पास से बरामद कागजात के आधार पर पुलिस का कहना है कि दोनों मृतक गुठनी थाना के करमदाहा गांव के निवासी हैं.
स्कॉर्पियो गाड़ी हरेंद्र पांडे के नाम से रजिस्टर्ड है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़हरिया की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी सीवान की तरफ जा रही थी.
इसी क्रम में सीवान की तरफ से ट्रक बड़हरिया की ओर जा रहा था. कुड़वा गांव के समीप दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सशस्त्र बल सहित मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों का मोबाइल फोन चकनाचूर हो गया है. इन लोगों के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला है.
