नौतन (सीवान) : नौतन थाने के अंगौता हाता गांव में प्रेमिका ने पति व ससुर के साथ मिलकर गांव के ही युवक राम जनम राम की घर बुलाकर हत्या कर दी और घर में ही गड्ढा खोद कर शव को दफन कर दिया.
इसका खुलासा उस समय हुआ जब युवक की पत्नी ने पुलिस से पति के चार दिनों से गायब होने की शिकायत की. पुलिस ने जांच के दौरान युवक की प्रेमिका के घर से रविवार की देर रात जमीन खोदकर शव को निकाला. गौरतलब है कि राम जनम राम की पत्नी रीना देवी ने बताया कि राम जनम 14 मार्च की रात यह कह कर घर से गये कि किसी ने फोन कर बुलाया है. उसके बाद वह वापस नहीं आया.
पत्नी के शक के आधार पर 17 मार्च को पड़ोस के मनोज यादव की पत्नी सिंधु देवी को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की. जिसके बाद 17 मार्च की देर रात उसी के घर से पुलिस ने राम जनम के शव को जमीन के अंदर से बरामद किया.
