बंटी, मकबूल व इस्माइल गये जेल

सीवान : मो शहाबुद्दीन के भतीजा यूसुफ हत्याकांड के तीन आरोपित बंटी, मकबूल व इस्माइल को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सदर अस्पताल में तीनों काे मेडिकल करा जेल भेज दिया. इससे पहले भी पुलिस एक अभियुक्त रौनक अली से पूछताछ […]

सीवान : मो शहाबुद्दीन के भतीजा यूसुफ हत्याकांड के तीन आरोपित बंटी, मकबूल व इस्माइल को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सदर अस्पताल में तीनों काे मेडिकल करा जेल भेज दिया.

इससे पहले भी पुलिस एक अभियुक्त रौनक अली से पूछताछ कर चुकी है. गौरतलब हो कि यूसुफ हत्याकांड में मंडल कारा में बंद मो कैफ उर्फ बंटी, इस्माइल व मकबूल उर्फ बिल्ला को रिमांड पर लेने के लिए आइओ अभिषेक कुमार ने सीजेएम कोर्ट में दुबारा आवेदन दाखिल किया था.
इस पर सीजेएम सुधीर सिन्हा ने बीते शुक्रवार की देर शाम रिमांड पर लेने का आदेश दे दिया. इसके बाद शनिवार को अनुसंधानकर्ता ने तीनों को रिमांड पर लिया, जहां वरीय अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की. इसके बाद मेडिकल कराने के बाद तीनों को पुलिस ने मंडल कारा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >