खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, बिहार निवासी दो छात्राओं समेत तीन की मौत

बलिया/सीवान: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक से जा टकराने से उस पर सवार दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार रात गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेगुलेटर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क […]

बलिया/सीवान: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक से जा टकराने से उस पर सवार दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार रात गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेगुलेटर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी.

इस हादसे में सुनीता (18) और रानी (17) तथा पंकज राम (38) की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि सुनीता और रानी यूपी बोर्ड के इंटरमीडियट परीक्षा देकर घर लौट रही थीं. वे बिहार के सीवान जिले के अकोली गांव की निवासी थी. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >