आपसी विवाद में युवक की हत्या, तनाव

सीवान : बड़हरिया थाने के कुड़वा गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर सोमवार हुए हिंसक झड़प में घायल महफूज आलम की उपचार के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. मौत की खबर जैसे ही कुड़वा में पहुंची, गांव में कोहराम मत गया. इधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस […]

सीवान : बड़हरिया थाने के कुड़वा गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर सोमवार हुए हिंसक झड़प में घायल महफूज आलम की उपचार के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. मौत की खबर जैसे ही कुड़वा में पहुंची, गांव में कोहराम मत गया. इधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च कर तनाव को कम करने का प्रयास किया.

इसके साथ ही बड़हरिया थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को गांव के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को दौरान विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गयी की दोनों पक्ष के लोग इस विवाद में शामिल हो गये. रविवार को तो मामला किसी तरह शांत रहा. लेकिन सोमवार को पुन: दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गये तथा दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर पथराव हुआ. मृत युवक के परिजनों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग इस दौरान महफूज आलम को पकड़ लिया तथा पहले जमकर पिटाई की.

उसके बाद उसे चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. परिजन घायल अवस्था में महफूज को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाएं. लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन बड़हरिया थाने में घायल का बयान दर्ज कराने के बाद उसे उपचार के लिए गोरखपुर रवाना हो गये. लेकिन घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गयी. परिजन रात में ही शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करायी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई कमरुद्दीन में पुलिस को दिये अपने बयान में आसिफ,फैसल तथा महबूब आलम को आरोपित किया है. पुलिस ने महबूब व फैसल सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि हत्या कारण खेल के दौरान बच्चों-बच्चों के बीच हुई विवाद है. गांव में स्थित शांति पूर्ण है. एहतियात के तौर पर स्टैटिक फोर्स की तैनाती की गयी है.

शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
बड़हरिया : थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक की हुई मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक का शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-चित्कार से कोहराम मच गया. विदित हो कि थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव में सोमवार की रात में मोबाइल पर बात करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट व चाकूबाजी हो गयी. साथ ही, जमकर पथरबाजी भी हुई. इसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गये कई घरों के शीशी टूट गये.
वहीं दूसरे पक्ष के महबूब अंसारी, शाहजहां खातून, इम्तेयाज अंसारी, बच्ची मुन्नी खातून आदि घायल हो गए. मौत की खबर पाते ही गांव में ग्रामीणों में तनाव व भय व्याप्त हो गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों कुछ हवाले कर दिया. वहीं महफूज की पत्नी साजिया खातून (22) दहाड़ मारकर रो रही है.विदित हो कि महफूज को दो पुत्र मारुफ (चार वर्ष) व माशूक (ढाई वर्ष) हैं. बड़ा बेटा मारुफ रोते-बिलखते लोगों का मुंह निहार रहा था तो छोटा बेटा अपनी मां की गोद में चिपका था.
इधर थानाध्यक्ष ने मंगलवार की अहले सुबह पुलिस बल के साथ पहुंच छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार िकया. इस मौके पर इंस्पेक्टर अनिरुद्ध, एसआइ शिवजी, एएसआइ त्रिलोकीनाथ प्रसाद व महादेव ओपी थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >