नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव में चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद पुलिस काफी सक्रिय है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार की अहले सुबह कुड़वा में छापेमारी कर हत्या के सिलसिले में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि चाकूबाजी में मौत के शिकार महफूज आलम की मां निमाजन […]

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव में चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद पुलिस काफी सक्रिय है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार की अहले सुबह कुड़वा में छापेमारी कर हत्या के सिलसिले में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.

विदित हो कि चाकूबाजी में मौत के शिकार महफूज आलम की मां निमाजन बेगम के आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या-36/19 के तहत हत्या प्राथमिकी दर्ज की गयी.

वहीं पुलिस ने नासिर अहमद के पुत्र आसिफ अली, इम्तेयाज के पुत्र नदीम अहमद, बाबूद्दीन के पुत्र रोशन अली व इमामद्दीन, रियाज अहमद के पुत्र रेहान अहमद सहित दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >