हसनपुरा : एक सप्ताह से सेंट्रल बैंक का लिंक फेल

हसनपुरा : प्रखंड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा हसनपुरा का सिस्टम पिछले एक सप्ताह से फेल है. जिससे जमा निकासी को ले उपभोक्ताओं में परेशानियों का सबब बना हुआ है. प्रतिदिन सैकड़ों महिला पुरुष उपभोक्ता बैंक आते है, पूरे दिन इंतजार करने के पश्चात वैरंग वापस लौट जा रहे है. इधर जिसके घर शादी-विवाह है उसको […]

हसनपुरा : प्रखंड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा हसनपुरा का सिस्टम पिछले एक सप्ताह से फेल है. जिससे जमा निकासी को ले उपभोक्ताओं में परेशानियों का सबब बना हुआ है. प्रतिदिन सैकड़ों महिला पुरुष उपभोक्ता बैंक आते है, पूरे दिन इंतजार करने के पश्चात वैरंग वापस लौट जा रहे है.

इधर जिसके घर शादी-विवाह है उसको काफी परेशानी हो रही है. सेंट्रल बैंक का एटीएम मशीन भी खराब है. इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ मशीन में तकनीकी खराबी हो गयी है. ऑपरेटर द्वारा सिस्टम ठीक किया जा रहा है. शीघ्र ही जमा निकासी का कार्य शुरू हो जायेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >