शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, जब हुई गर्भवती तो...

सीवान:बिहार के सीवान में गुठनी थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय अविवाहित युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारीरिक संबंध बना लिया. जब वह गर्भवती हो गयी तो गर्भपात का दवा दे दिया. इसके चलते उसकी स्थिति काफी नाजुक को गयी. उसके बाद उसने अपने परिजन से बतायी. […]

सीवान:बिहार के सीवान में गुठनी थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय अविवाहित युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारीरिक संबंध बना लिया. जब वह गर्भवती हो गयी तो गर्भपात का दवा दे दिया. इसके चलते उसकी स्थिति काफी नाजुक को गयी. उसके बाद उसने अपने परिजन से बतायी. परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया तो उसकी जान बची.

इस संबंध में पीड़ित युवती ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद संख्या 2029/2018 दाखिल कर आरोप लगाया कि 2 वर्ष पूर्व अपनी दादी के साथ उसके मायके हुसैनगंज थाना के मड़कन गयी हुई थी. वहां पर युवक से उसकी दोस्ती हो गयी. दोस्ती के बाद उसके साथ घुमने फिरने लगी. फिर वह शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करने लगा. इस बीच उसको एहसास हुआ कि वह गर्भवती हो गयी है तो उक्त युवक ने गर्भपात होने वाला दवा खिला दिया. उसके बाद उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गयी तो अपने परिजन से सारी बात बतायी. उसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लाये तो सुधार हुई.

8 जुलाई को उक्त युवक के घर शादी के प्रस्ताव लेकर जब गये तो उक्त युवक व परिजनों ने उसे धक्का देकर मारपीट पर उतारु हो गये. इस मामले में युवती ने बिरू प्रजापति, दिलीप प्रजापति, कुंती, मैनजर प्रसाद, चंद्र प्रसाद को अभिुयक्त बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >